हमारे बारे में
चलचित्र अभियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, भारत आधारित फ़िल्म और मीडिया समूह है।
इस समूह ने विभिन्न क़िस्म के वीडियो, मसलन दस्तावेज़ी फ़िल्में, समाचार फीचर, साक्षात्कार और लाइव ब्राडकॉस्ट बनाए हैं। हाशिए के समुदायों को प्रभावित करने वाले स्थानीय मुद्दे हम उन्हीं की ज़ुबान में उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यधारा मीडिया कॉरपोरेट दबाव, ताक़तवर राजनीतिक पार्टियों के दबाव या जाति-वर्ग-धर्म-जेंडर पूर्वाग्रहों के चलते इस मुद्दों से कन्नी काट लेता है।
चलचित्र अभियान की कोशिशों का एक महत्वपूर्ण पहलू स्थानीय लोगों को वीडियो के ज़रिए अपनी कहानी कहने में सक्षम बनाना है। लगातार समाज को बाँटने वाली ताक़तों के प्रचार तंत्र के ख़िलाफ़ ये कहानियाँ आंदोलन के रूप में विकसित ही रही हैं। देश में बड़ी संख्या में बेहतरीन दस्तावेज़ी और फीचर फ़िल्में मौजूद हैं, पर वे चुनिंदा दायरों से आगे नहीं निकल पातीं। इसलिए हम विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर हम फ़िल्म-प्रदर्शन भी आयोजित करते हैं। इस तरह का अभियान संचालित करते हुए व्यापक प्रगतिशील राजनीतिक आंदोलन में योगदान देना हमारा लक्ष्य है।
हम अपने को सिर्फ़ मीडिया संगठन ही नहीं, बल्कि फ़िल्म और सांस्कृतिक समूह की तरह भी देखते हैं। हमारे लिए ‘प्रतिरोध की संस्कृति ही जनता की संस्कृति’ है।