शामली जिले के राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, कांधला की तीन युवतियों ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में एम.ए के लिए प्रवेश लिया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन हिस्सों में महिलाओं को आगे की पढ़ाई करने से हतोत्साहित किया जाता है। तीनों महिलाएं अलग-अलग हाशिए के समुदायों से हैं। एक दलित है, एक मुस्लिम है और कश्यप जाति से एक ओबीसी है। चलचित्र अभियान अपने संघर्ष को समझने के लिए तीन में से दो छात्रों से बात करता है।
टीम- मोहम्मद शाक़ीब रंग्रेज़, नकुल सिंह साहनी, विशाल कुमार