कोविड१९ के लॉकडाउन के चलते, अर्थव्यवस्था पर और लोगों के आर्थिक हालातों पर हो रहे असर का अब असर सबको नज़र आ रहा है। इस विडीओ में चलचित्र अभियान ने उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले के आम के बाग़ों के किसान और बाग़ के मज़दूरों से बात की। लॉकडाउन के चलते आम बाग़ किसानों को भारी नुक़सान हुआ है और उसके चलते मज़दूरों को भी अपना वेतन नहीं मिल पा रहा है।
टीम- मोहम्मद शाक़ीब रंग्रेज़, विशाल कुमार